New Delhi: अपने फिटनेस रूटीन और डांस क्लास में जान लगाने की बात हो तो जान्हवी कपूर काफी मेहनती हैं। श्रीदेवी की सबसे बड़ी बेटी जान्हवी कपूर अपने डांस क्लास में सिखाए गए हर एक स्टेप को काफी गंभीरता से लेती है और उन्हें कई तरह के डांस की क्लासस लेते हुए देखा जा चुका है, जैसे कथक और मोर्डन डांस, लेकिन अब जान्हवी ने अपनी इस डांस क्लास लिस्ट में बेली डांसिंग को भी जोड़ दिया है।
लॉकडाउन से पहले जान्हवी नियमित रूप से अपने डांस रिहर्सल की वीडियो शेयर किया थी। लेकिन ऐसा लगता है कि महामारी ने उनके डांस क्लास को भी काफी प्रभावित किया है। मंगलवार को जान्हवी ने अपना एक बेली डांस प्रैक्टिस सेशन से एक थ्रोबैक वीडियो शेयर किया। जान्हवी ने अपने इंस्टाग्राम पर अपना ये डांस वीडियो शेयर किया है। जिसके साथ उन्होंने कैप्शन देते हुए लिखा- “मिसिंग पोस्ट बूरिटो बेली डांस सेशन।”
इस वीडियो में, जान्हवी ने अशोक से करीना कपूर स्टारर सॉन्ग के बीट्स पर अपनी बैली डांस स्कील को दिखाया है। जान्हवी को आखिरी बार गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल में देखा गया था। उन्होंने पंजाब में गुड लक जेरी की शूटिंग शुरू कर दी है, फिल्म के निर्माता आन्नंद एल राय ने सोमवार को घोषणा की है। आन्नंद एल राय के कलर येलो प्रोडक्शंस द्वारा समर्थित फिल्म, सिद्धार्थ सेनगुप्ता द्वारा निर्देशित और पंकज मटका द्वारा लिखित है।