New Delhi: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अपने गृहनगर मनाली में लंबा समय बिताने के बाद मुंबई लौट आईं है। कंगना रनौत को मुंबई हवाई अड्डे पर अपनी बहन रंगोली और भांजे पृथ्वीराज के साथ देखा गया है। इस दौरान एयरपोर्ट पर कंगना रनौत पूरी तरह कई सारे सुरक्षाकर्मियों से घिरी हुई थी। मुंबई लौटते समय ने एक लंबी फिट स्कर्ट पहने हुए, एक ग्रे और सफेद कलर का टॉप और एक लंबी कोट पहने हुए दिखाई दी है, इसके साथ कंगना ने अपने बालो का बन बना रखा था, और हाथों में एक खूबसुरत ब्रैंडेड बैग लिया हुआ था।
इसके अलावा कंगना मुबंई एयरपोर्ट पर कोरोना से जुड़े सभी नियमों का पालन करते हुए भी दिखी। उन्होंने फेस मास्क पहने के साथ अपने आस पास के लोगों से उचित दूरी भी बनाई हुई थी। एयरपोर्ट से वायरल हुई तस्वीरों में, एक कार के अंदर रंगोली और पृथ्वीराज को दिखाई दी। बता दें कि एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की दुखद मौत के बाद, कंगना लगातार एक के बाद एक विवादित बयानों को लेकर खबरों में थीं।
https://www.instagram.com/p/CJT29jphEh9/?utm_source=ig_embed
उनमें से एक बयान में उन्होंने मुंबई की तुलना पाक अधिकृत कश्मीर PoK से कर दी थी, कंगना ने बताया कि वह शहर में कैसे असुरक्षित महसूस करती है, जिसके बाद ही शिवसेना नेता संजय राउत और शहर के कई प्रमुख नागरिकों की तीखी प्रतिक्रिया सामने आई। उन्होंने कंगना को मुंबई लौटने की चुनौती भी दी। जिसके बाद कंगना ने केंद्र सरकार ने उन्हें वाई-प्लस सुरक्षा देने की मांग की , जिसे मोदी सरकार पूरा भी कर दिया।